अबॉर्शन कराने के लिए 5 करोड़? 55 साल के शादीशुदा एक्टर संग अफेयर, क्या है लव गिल का मामला...

बिग बॉस में इन दिनों पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल धमाल मचा रही है। हालांकि वह यूट्यूबर-गेमर स्काउट उर्फ तन्मय संग भाई-बहन के रिश्ते को लेकर विवादों में रही। इस विवाद पर लव गिल का सफाई भी सामने आया है।

बिग बॉस में इन दिनों पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल धमाल मचा रही है। हालांकि वह यूट्यूबर-गेमर स्काउट उर्फ तन्मय संग भाई-बहन के रिश्ते को लेकर विवादों में रही। इस विवाद पर लव गिल का सफाई भी सामने आया है। उन्होंने शो में जिक्र किया कि 'मैं पहले ही एक विवाद से बचकर इस शो में आई हूं, अब फिर से नाम खराब हो रहा है।  

दरअसल इंडियन पंजाबी सिनेमा के फेमस एक्टर-कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी और लव गिल के कथित अफेयर की चर्चा हो रही है।  अफवाह उड़ी थी कि दोनों के बीच एक वक्त तक अफेयर चला है. दोनों डेट करते थे। लव और गुरप्रीत फरलो फिल्म में साथ काम कर चुके हैं।  इसी दौरान उनके अफेयर की खबरों ने जन्म लिया था।

   

यह भी खबर आई थी कि गुरप्रीत के साथ इस रिलेशनशिप के दौरान लव प्रेग्नेंट हो गई थीं। एक कनाडा बेस्ड पॉडकास्टर ने दावा किया था कि एक्ट्रेस घुग्गी के बच्चे की मां बनने वाली थीं और मामले को खत्म करने के लिए घुग्गी ने 5 करोड़ रुपये का सेटलमेंट किया था। हालांकि गुरप्रीत घुग्गी ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया था और इन्हें झूठा बताते हुए साइबर सेल में शिकायत भी दर्ज कराई थी। 

हालांकि फिर पॉडकास्टर्स ने सामने आकर दावा किया कि कुछ विरोधियों ने उन्हें घुग्गी के खिलाफ ये दावे करने के लिए पैसे दिए थे। फिर बाद में उन्होंने दावा किया कि घुग्गी ने ही उनसे ये कहने के लिए कहा था कि ये उनका नेगेटिव PR था।

इस विवाद के बाद लव गिल का रोते हुए एक ऑडियो सामने आया था, जहां वो खुद को एक एक गरीब, स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस बताती दिखी थीं। उनका कहना था कि वह डिप्रेशन में हैं और उनका करियर खत्म हो गया है। 

बता दें कि  55 साल के गुरप्रीत घुग्गी पंजाबी सिनेमा का जाना माना नाम हैं. वो शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं. वो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज का भी हिस्सा रहे थे।   

वहीं 29 साल की लव गिल पंजाबी एक्ट्रेस हैं, अपने करियर की शुरुआत उन्होंने मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी और फिल्म भी किया। फिलहाल लव बिग बॉस का हिस्सा है और यहां अपना गेम खेल रही हैं।