मेटा के स्वामित्व वाला और दुनिया के सबसे लोकप्रिय सोशल मैसेंजिंग साइट में शुमार होने वाला व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है। इसी क्रम में व्हाट्सएप अपने यूजर के लिए नया फीचर लाया है। इस फीचर में एक से बढकर एक सुविधाएं यूजर्स के लिए पेश की गयी हैं। व्हाटसएप के एक फीचर के अनुसार अब तक तीन चैट को पिन करने का ऑप्शन मिलता था। पिन करने की संख्या सीमति होने से कई यूजर्स को परेशानी होती थी। लेकिन अब 20 चैट को पिन करने से वैसे लोगों का लाभ मिल सकता है, जो लोग रोजाना कई पर्सनल और ऑफिस ग्रुप चैट संभालते हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कंपनी द्वारा दी गयी इस लिमिट को पाने के लिए यूजर्स को WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने की जरुरत पड़ सकती हैं। सब्सक्रिप्शन के बाद 20 चैट को पिन कर सकते हैं। इस सुविधा के मिलने के बाद भी चैट पिन करने का तरीका पहले जैसा ही रहेगा। जब चैट पिन करें, तो जिस चैट को पिन करना चाहते हैं, उस पर कुछ सेकंड तक दबाकर रखें। इसके बाद ऊपर दिखाई देने वाले Pin आइकन पर टैप करें। आपकी पिन की गई चैट हमेशा इनबॉक्स में नजर आएंगी।
दरअसल, सामान्य WhatsApp के इस्तेमास में यूजर सिर्फ तीन चैट को पिन कर पाते हैं, वहीं, WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेते समय यूजर्स के लिए यह सीमा बढ़कर 20 चैट कर दी गई है। बता दें कि, WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन की कीमत 79 रुपये रखी गई है। इसमें केवल ज्यादा चैट पिन करने की सुविधा नहीं, बल्कि अन्य और भी कई आकर्षक फीचर्स मिलेंगे। सब्सक्राइबर स्पेशल इफेक्ट वाला एक्सक्लूसिव स्टिकर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, यूजर्स को कस्टम थीम और यूनिक एप आइकन चयन करने का ऑप्शन दिया गया है। जिससे आप अपने मुताबिक चैट्स के इंटरफेस को बदल सकते हैं। असल में WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। फ्री वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को पहले की तरह सिर्फ 3 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है और वे इन तमाम फीचर्स का फायदा नहीं उठा सकते हैं।