सोशल मीडिया के इस दौर में इंस्टाग्राम का अलग ही स्थान है। इस प्लेटफॉर्म पर लोग अपनी वीडियो, तस्वीरों को खूब शेयर करते हैं। अब इसी इंस्टाग्राम को लेकर एक अपडेट सामने आ रहा है। दरअसल आज के समय में इंस्टाग्राम का इस्तेमाल सिर्फ मनोरंजन या फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए नहीं, बल्कि बिजनेस, क्रिएटर्स और प्रोफेशनल पोर्टफोलियो दिखाने के लिए भी किया जाता है। इसलिए कई यूजर्स अपने इंस्टाग्राम बायो में वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, ऑनलाइन स्टोर और दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिंक एड कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूजर्स अब अपने इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल में एक नहीं, बल्कि पांच बाहरी लिंक जोड़ सकते हैं। सबसे बडी बात कि इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी एप की जरुरत भी नहीं है। लिंक को जोडने के लिए पहले इंस्टाग्राम एप खोलना होगा और नीचे इसके बाद दाई तरफ दिखाई दे रही अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करना होगा। इसके बाद प्रोफाइल पेज पर जाकर Edit Profile ऑप्शन चुनें। फिर लिंक्स सेक्शन पर टैप करें और Add External Link ऑप्शन को चूज करें। जिस वेबसाइट या प्लेटफॉर्म का लिंक जोड़ना चाहते हैं, उसका URL पेस्ट कर दें। यूजर्स चाहे तो लिंक का एक टाइट भी लिख सकते हैं, जिससे प्रोफाइल पर उसकी पहचान आसानी से हो जाए। इसके बाद डन या चेकमार्क पर टैप करके लिंक सेव करें।
अन्य किसी लिंक को यदि जोड़ना है तो इसी प्रक्रिया को दुबारा दोहराना होगा। इंस्टाग्राम प्रोफाइल में अधिकतम पांच लिंक एड कर सकते हैं। यूजर्स अपनी वेबसाइट या सबसे जरुरी लिंक का क्रम बदलना चाहे तो उसे भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले प्रोफाइल पर जाकर एडिट प्रोफाइल पर टैप करें। इसके बाद लिंक्स विकल्प चयन करें। फिर ऊपर दाईं ओर दिख रहे तीन डॉट मेन्यू पर टैप करें। फिर रिऑर्डर लिंक्स ऑप्शन चूज करें। जिस लिंक को ऊपर या नीचे करना है, उसके बगल वाले हैंडल को दबाकर रखें और इसके बाद लिंक को अपनी पसंद की जगह पर ड्रैग करें और सेव करें।