दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित समारोह में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। झारखंड आंदोलन के प्रमुख स्तंभ और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : May 25, 2026, 3:50:00 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित समारोह में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। पहले चरण में 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिया जाएगा। इनमें से दो विभूतियों को पद्मविभूषण, छह हस्तियों को पद्मभूषण और 58 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं झारखंड आंदोलन के प्रमुख स्तंभ और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान सार्वजनिक जीवन में उनके लंबे योगदान और झारखंड राज्य के गठन में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका के लिए दिया जा रहा है। शिबू सोरेन को ‘दिशोम गुरु’ के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों और अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर लंबे समय तक संघर्ष किया।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित करने की घोषणा केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 25 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गई थी। शिबू सोरेन कई बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे। वे झारखंड के मुख्यमंत्री भी बने और केंद्र सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी भी संभाली।

बता दें कि वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रपति ने कुल 131 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।इस वर्ष भारत सरकार ने कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मान दिया जाएगा।