झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू: खनिज सेस और SIR पर सियासी घमासान, सदन के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन

रांची: झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत से पहले ही राज्य की राजनीति गरमा गई है, जहां एक ओर सत्ता पक्ष खनिज सेस और मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में है।

रांची: झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत से पहले ही राज्य की राजनीति गरमा गई है, जहां एक ओर सत्ता पक्ष खनिज सेस और मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी विधायकों ने सदन की सीढ़ियों पर जमकर नारेबाजी और हंगामा किया।

दो अहम मुद्दों पर आर-पार की तैयारी: 25 और 26 नवंबर को आयोजित इस विशेष सत्र में मुख्य रूप से दो विषयों पर चर्चा होनी है-पहला, 'खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026' (MMDR Act) और दूसरा, मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)।

सत्ता पक्ष का पक्ष: 

राज्य सरकार का मानना है कि केंद्रीय खनिज कानून में हुए नए बदलावों से खनिज संपदा से जुड़े उपकर (सेस) वसूलने के राज्य के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं, जिससे झारखंड को बड़े राजस्व नुकसान की आशंका है। इसके अलावा, सत्तारूढ़ गठबंधन मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर भी सदन में प्रस्ताव पारित करने की रणनीति बना रहा है।

विपक्ष का पलटवार: 

सत्र शुरू होने से पहले ही विपक्षी विधायकों ने विधानसभा परिसर की सीढ़ियों पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विपक्ष का कहना है कि खनिज कानून देशहित में है और अतिरिक्त सेस से कोयले की कीमतें बढ़ेंगी, जबकि मतदाता सूची पुनरीक्षण चुनाव आयोग की एक नियमित संवैधानिक प्रक्रिया है।

रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट