झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी

झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Nov 25, 2025, 2:17:00 PM

झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को पांचवें दिन भी लगातार जारी रही। इस हड़ताल में JSLPS के L5 से L8 स्तर के सभी कर्मचारी शामिल हैं।

हड़ताल के चलते जिले में JSLPS के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों पर गंभीर असर पड़ा है। हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार से अपनी मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांगे पूरी किए बिना हड़ताल समाप्त नहीं होगी।

संघ ने सरकार के समक्ष प्रमुख मांगों में शामिल किया है :

  • -पलाश JSLPS को सोसाइटी एक्ट से मुक्त कर इसे राज्य कर्मचारियों के समकक्ष दर्जा देना,

  • -NMMU पॉलिसी लागू कर सभी कर्मचारियों का वेतन पुनर्गठित करना,

  • -नियमित सरकारी कर्मचारियों की तरह आजीविका कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देना,

  • -अनुभव और योग्यता के आधार पर आंतरिक पदोन्नति प्रक्रिया को बहाल कर नजदीकी जिले में लागू करना।

जिलाध्यक्ष प्रभात रंजन पांडेय ने बताया कि सरकार और प्रबंधन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो संघ आंदोलन को और तेज करेगा. इस दौरान सलामुद्दीन खान, वैभव कांत आदर्श, हरिशंकर नाथ वर्मा, राजीव तिवारी, कौशल कुमार किशोर, निशांत कुमार और नवल किशोर राजू समेत L5 से L8 स्तर के कई कर्मचारी मौजूद रहे।