झारखंड कारा सेवा से जुड़े अधिकारियों के लिए एक अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है। राज्य के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने कारा सेवा के 14 पदाधिकारियों की अंतिम वरीयता (सीनियरिटी) सूची जारी कर दी है। इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी प्रकाशित कर दी गई है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, अंतिम सूची जारी करने से पहले पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया। प्रारंभिक वरीयता सूची के आधार पर संबंधित अधिकारियों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। प्राप्त सभी आपत्तियों की गहन जांच और समीक्षा के बाद विभाग ने संशोधित करते हुए फाइनल वरीयता सूची को मंजूरी दी।
अधिसूचना के मुताबिक, जिन 14 अधिकारियों के नाम अंतिम सूची में शामिल किए गए हैं, वे इस प्रकार हैं—
तुषार रंजन गुप्ता, भगीरथ कारजी, हामिद अख्तर, नरेंद्र प्रसाद सिंह, अजय कुमार प्रजापति, जितेंद्र कुमार, हिमानी प्रिया, अजय कुमार, बेसरा रॉबर्ट निशांत, कुमार चंद्रशेखर, सुनील कुमार, मेंनसन बरवा, राजमोहन राजन और चंद्रशेखर सुमन।
अंतिम वरीयता सूची जारी होने के बाद अब इन अधिकारियों की पदोन्नति, पदस्थापन और अन्य सेवा संबंधी निर्णय इसी क्रम के आधार पर किए जाएंगे। विभागीय स्तर पर इसे कारा प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।