बड़ी खबर : 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ आकाश ने किया आत्मसमर्पण

झारखंड से बहुत बडी खबर है। मिली खबर के अनुसार कुख्यात नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आकाश की खोज कई राज्यों की पुलिस को थी।

रांची: झारखंड से बहुत बडी खबर है। मिली खबर के अनुसार कुख्यात नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आकाश की खोज कई राज्यों की पुलिस को थी। 

प्राप्त खबर के अनुसार पश्चिम बंगाल में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के केंद्रीय कमेटी सदस्य असीम मंडल उर्फ आकाश ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। असीम मंडल पर झारखंड और ओडिशा सरकार की ओर से कुल 2.20 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। इसमें झारखंड सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये और ओडिशा सरकार की ओर से 1.20 करोड़ रुपये का इनाम शामिल है।

असीम मंडल लंबे समय से माओवादी संगठन में सक्रिय था और सुरक्षा एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण वांछित चेहरों में शामिल रहा है। उसके आत्मसमर्पण को माओवादी संगठन के खिलाफ चल रहे अभियान के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। आत्मसमर्पण के बाद सुरक्षा एजेंसियां उससे संगठन के नेटवर्क और गतिविधियों से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ कर रही हैं।


पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट