पीरपैंती में ठंड से जूझ रहे गरीबों को राहत, अदाणी फाउंडेशन ने बांटे पांच हजार से अधिक कंबल

पीरपैंती में ठंड से जूझ रहे गरीबों को राहत, अदाणी फाउंडेशन ने बांटे पांच हजार से अधिक कंबल

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Dec 30, 2025, 6:56:00 PM

कड़ाके की ठंड के बीच पीरपैंती क्षेत्र में अदाणी फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के लिए मानवीय पहल शुरू की है। फाउंडेशन की टीम गांव-गांव जाकर गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित कर रही है, जिससे ठंड से बचने में उन्हें मदद मिल रही है।

अदाणी फाउंडेशन ने अब तक पांच हजार से अधिक कंबल पीरपैंती क्षेत्र के जरूरतमंदों तक पहुंचा दिए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को हरिणकोल पंचायत के हरीसपुर गांव में करीब पांच सौ लोगों को कंबल बांटे गए। कंबल पाकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे बड़ी राहत महसूस करते दिखे, उनके चेहरे पर सुकून झलक रहा था।

फाउंडेशन के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने में पंचायत प्रतिनिधियों (मुखिया, सरपंच और वार्ड सदस्यों) का सहयोग महत्वपूर्ण रहा है। उनकी मदद से कंबल समय पर सही लोगों तक पहुंच सके।

पीरपैंती विधानसभा के विधायक मुरारी पासवान ने भी इस पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ठंड के इस कठिन मौसम में गरीबों और जरूरतमंदों के लिए किए गए प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।