पलामू : पुलिस अधीक्षक पलामू एवं वन विभाग को 15 नवंबर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सतबरवा के जंगल से डालटनगंज के रास्ते हरियाणा की ओर खैर की लकड़ी की तस्करी की जा रही है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार पुअनि श्रीराम शर्मा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।
छापेमारी दल द्वारा जोरकट स्थित टोल प्लाजा के समीप एनएच-39 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया
छापेमारी दल द्वारा जोरकट स्थित टोल प्लाजा के समीप एनएच-39 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान सूचना के अनुरूप टाटा कंपनी के 14 चक्का ट्रक (भारत स्टेज-4) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में लदा भारी मात्रा में खैर की लकड़ी का बोटा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है।
सदर थाना में मामला दर्ज कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है
इस मामले में सदर थाना कांड संख्या-123/2026 दर्ज कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने एक ट्रक पुरा भरा हुआ खैर की लकडी का बोटा और टाटा कंपनी का भारत स्टेज 4 14 चक्का का ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर RJ29GA6873 चेचिस नंबर-MAT541109J1K33417 एंव इंजन नंबर-ISB5.9B4S180T1 81K63743076 बरामद हुआ है।
छापेमारी दल शामिल
वहीं छापेमारी दल में पुअनि अफजल अंसारी थाना प्रभारी सदर थाना, पुअनि श्रीराम शर्मा, शहर थाना, पुअनि अनिल कुमार यादव शहर थाना और सअनि दीपक कुमार शहर थाना एवं शहर थाना के सशस्त्र बल एंव चालक शामिल थे।
पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट