अवैध शराब निर्माण भट्ठियों पर छापा, 15 ड्रम जावा महुआ बरामद

नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिंडारिया स्थित जंगल में अवैध रूप से संचालित महुआ शराब निर्माण भट्ठियों के खिलाफ सघन छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान शराब निर्माण हेतु तैयार रखे गए कुल 15 ड्रम जावा महुआ बरामद किए गए।

पलामू/गढ़वा: आज नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिंडारिया स्थित जंगल में अवैध रूप से संचालित महुआ शराब निर्माण भट्ठियों के संबंध में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर नगर ऊंटारी थाना द्वारा थाना प्रभारी, नगर ऊंटारी (श्री अविनाश राज) के नेतृत्व में सघन छापामारी अभियान चलाया गया।

छापामारी के दौरान शराब निर्माण हेतु तैयार रखे गए कुल 15 ड्रम जावा महुआ (लगभग 3,000 किलोग्राम) बरामद किए गए। साथ ही, मौके पर संचालित अवैध शराब निर्माण भट्ठियों को विधिवत विनष्ट किया गया।

 गढ़वा पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट