दापाथर के पागला जोरिया में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी

जामताड़ा जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के पागला जोरिया में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जामताड़ा : जामताड़ा जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के पागला जोरिया में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सुनसान जोरिया में महिला का शव पड़े होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। 

घटना की सूचना मिलते ही बिंदापाथर थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही बिंदापाथर थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ग्रामीणों से महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है - बिंदापाथर थाना प्रभारी

मामले को लेकर बिंदापाथर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। महिला की पहचान और मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

चेगायडीह में तालाब में डूबने से 3 मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम

सदर थाना क्षेत्र के चेगायडीह गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चे खेलते-खेलते तालाब की ओर चले गए थे। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है, जबकि मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर गांव के तीन बच्चे एक साथ खेल रहे थे। इसी दौरान वे चिरकुटोला स्थित तालाब की ओर चले गए और तालाब में डूब गए। तालाब उनके घर से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। बच्चों के डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान आर्यन अंसारी, वर्षीय नासिर अंसारी और अमर सोहेल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, बीडीओ अबीश्वर मुर्मू और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि यह घटना बेहद मर्माहत करने वाली है। इतनी कम उम्र में तीनों बच्चे दुनिया को ठीक से देख भी नहीं पाए और चले गए। इस घटना से सभी को बहुत तकलीफ है। ईश्वर बच्चों के माता-पिता और परिजनों को इस दुख को सहने की हिम्मत दे। एक साथ तीन मासूमों की मौत से चेगायडीह गांव में शोक की लहर है। मृतक बच्चों के घरों पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी है और परिजनों को ढांढस बंधाया जा रहा है। हादसे ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट