पेपर लीक जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए आज छात्रों की शांतिपूर्ण रैली

झारखंड के जामताडा जिले में छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। मिली जानकारी के अनुसार इनकी मांग शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने की है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
Updated at : Jul 25, 2026, 9:53:00 AM

झारखंड के जामताडा जिले में छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। मिली जानकारी के अनुसार इनकी मांग शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने की है।

मिली जानकारी के अनुसार जामताडा के नाला क्षेत्र के छात्र-छात्राएं अब सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने के लिए छात्रों ने नाला के बजरंगबली चौक पर 25 जुलाई को शाम पांच बजे शांतिपूर्ण रैली और प्रतीकात्मक पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। आयोजकों के अनुसार यह प्रदर्शन पूरी तरह अहिंसक रहेगा और कानून के दायरे में रहकर किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की तोड़फोड़, हिंसा या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।

छात्र प्रतिनिधियों ने प्रशासन से इस कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति मांगी है। साथ ही शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए आवश्यकतानुसार पुलिस बल की व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया गया है। आयोजकों का कहना है कि सभी प्रतिभागी प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करेंगे। छात्रों का मानना है कि शिक्षा में पारदर्शिता और पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई समय की मांग है। इसी मुद्दे को लेकर वे शांतिपूर्वक रैली निकालकर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट