रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक

आगामी 7 सितंबर को रांची में होने वाले एमएमडीआर अधिनियम एवं राम मंदिर में हुई चंदा चोरी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन को ऐतिहासिक और सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कांग्रेस कार्यालय नाला परिसर में विधानसभा स्तरीय एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक का आयोजन।

आगामी 7 सितंबर को रांची में होने वाले एमएमडीआर अधिनियम एवं राम मंदिर में हुई चंदा चोरी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन को ऐतिहासिक और सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कांग्रेस कार्यालय नाला परिसर में विधानसभा स्तरीय एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने की। 

बैठक में मुख्य रूप से जेपीसीसी के सचिव सह नाला विधानसभा प्रभारी प्रभु मंडल, जिला उपाध्यक्ष पंकज झां सहित तीनों प्रखंड के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक में 7 सितंबर को रांची में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। जिसमें लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने, प्रचार-प्रसार और जत्था को रांची ले जाने की रणनीति पर चर्चा हुई।

अध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने कहा 

बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ यह धरना-प्रदर्शन निर्णायक होगा। उन्होंने कहा कि एमएमडीआर और चंदा चोरी जैसे गंभीर मुद्दों पर हम चुप नहीं बैठेंगे। हजारों की संख्या के साथ इस आंदोलन में शामिल होकर हमें अपनी एकता का परिचय देना है। 

सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें और सात सितंबर को रांची चलें। उन्होंने आगे कहा कि यह लड़ाई केवल चंद लोगों की नहीं, बल्कि पूरे समाज और राज्य के लिए हक और अधिकार की लड़ाई है, जिसे हम सबको मिलकर लड़ना होगा।

मौके पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के नाला प्रखंड अध्यक्ष समर माजी,कुंडहित प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घोष, फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष मो जलालुद्दीन अंसारी के अलावा गुलशन अली, तपन कुमार तिवारी, जितेंद्र नाथ मंडल, टार्जन खान, सुकुमार मंडल, धरम माजी, नरेश मुर्मू  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट