रडार पर चौकीदार, एसीबी ने मारी रेड़, मचा हड़कंप

जामताड़ा जिले में एसीबी ने बडी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने मुड़ाबेड़िया गांव में छापा मारा। कार्रवाई आये से अधिक मामले की जांच को लेकर की गयी। घटना के बाद हर तरफ इसी मामले की चर्चा हो रही है।

जामताड़ा: जिले में एसीबी ने बडी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने मुड़ाबेड़िया गांव में छापा मारा। कार्रवाई आये से अधिक मामले की जांच को लेकर की गयी। घटना के बाद हर तरफ इसी मामले की चर्चा हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जामताड़ा जिला अंतर्गत कुंडहित प्रखंड के बागडेहरी थाना क्षेत्र के मुड़ाबेड़िया गांव में गुरूवार को उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दुमका एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम अचानक गांव पहुंची। टीम के गांव में पहुंचते ही पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। 

जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम ने बागडेहरी थाना में पदस्थापित चौकीदार शरद गोप उर्फ एनका के आवास पर छापेमारी कर आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच की। बताया जा रहा है कि शरद गोप के खिलाफ पूर्व में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। उसी शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। एक इंस्पेक्टर के नेतृत्व में दुमका से आई एसीबी की टीम सीधे मुड़ाबेड़िया स्थित चौकीदार के घर पहुंची और घर, जमीन-जायदाद व अन्य संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की गहन पड़ताल की। टीम ने किन-किन बिंदुओं पर जांच की और क्या कुछ मिला, इसको लेकर विभाग की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, शरद गोप के खिलाफ काफी पहले शिकायत की गई थी, लेकिन लंबे अंतराल के बाद एसीबी के गांव आने से लोगों में मामले को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है। गांव की चौपाल से लेकर चाय दुकानों तक सिर्फ इसी छापेमारी की चर्चा हो रही है। इधर, बागडेहरी थाना प्रभारी किशन कुमार ने भी एसीबी टीम द्वारा चौकीदार के घर पर जांच किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जांच एसीबी का मामला है, थाना स्तर पर इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी नहीं है। फिलहाल एसीबी की जांच जारी है। जांच पूरी होने और विभाग की आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि शिकायत में कितनी सच्चाई है और आगे क्या कार्रवाई होगी।


जामताड़ा से संतोष की रिपोर्ट