12 रबी-उल-अव्वल: पेटो पंचायत में शान-ओ-शौकत से निकला जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस

केरेडारी (हजारीबाग): पैगंबर-ए-आजम हजरत मोहम्मद की यौम-ए-पैदाइश के मौके पर पेटो पंचायत में 12 रबी-उल-अव्वल का जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी का पाक जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया।

केरेडारी (हजारीबाग): पैगंबर-ए-आजम हजरत मोहम्मद की यौम-ए-पैदाइश के मौके पर पेटो पंचायत में 12 रबी-उल-अव्वल का जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी का पाक जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। सुबह करीब 7:00 बजे मस्जिद से जुलूस की शुरुआत हुई। जुलूस लयसुक्वार होते हुए ईदगाह मैदान पहुंचा।

करीब 9:30 बजे ईदगाह पहुंचने के बाद दुआ और फातिहा का आयोजन किया गया। दुआ-फातिहा के बाद जुलूस का विधिवत समापन किया गया। इस दौरान लोगों ने अमन, शांति और भाईचारे की दुआ की।

जुलूस में मौलाना अबूबक्र रिज़वी, मोज़िम मोहम्मद अज़हर, मो. अय्यूब अंसारी, जावेद अंसारी, सुभान अंसारी,²जावेद अंसारी, रामेश्वर साव, शहजाद अंसारी, यूसुफ अंसारी, दाऊद अंसारी, नदीम अंसारी समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह और धार्मिक उमंग देखने को मिली। 

जुलूस में प्रशासन के अधिकारी और कर्मी भी शामिल हुए तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहे। प्रशासन की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

इसके बाद सुबह 11:00 बजे से ईदगाह मैदान के पास बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजकों ने सभी लोगों से समय पर ईदगाह मैदान पहुंचकर बच्चों के कार्यक्रम में शामिल होने और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट