व्यापारी पवन पांडे के घर और दुकान में तोड़फोड़ व गोलीबारी, CCTV में कैद ही वारदात

जमशेदपुर के सिद्धगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में व्यापारी पवन पांडे के घर और दुकान में तोड़फोड़ और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। व्यापारी द्वारा रंगदारी नहीं दिए जाने पर कुछ युवकों ने घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिद्धगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में व्यापारी पवन पांडे के घर और दुकान में तोड़फोड़ और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। व्यापारी द्वारा रंगदारी नहीं दिए जाने पर कुछ युवकों ने घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की और दुकान में तोड़फोड़ किया। फायरिंग की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। गोलीबारी की घटना में व्यापारी का बेटा बाल-बाल बच्चा और घर में छिपकर लोगों ने अपनी जान बचाई। 

पीड़ित व्यापारी द्वारा प्रमोद दुबे पर इस घटना का आरोप लगाया गया है

पीड़ित व्यापारी द्वारा प्रमोद दुबे पर इस घटना का आरोप लगाया गया है। जो अपने साथियों के साथ जाकर दुकान और घर के बाहर गोलीबारी और तोड़फोड़ की व घटना को अंजाम दिया है। सबसे बड़ा सवाल है कि घटना के 48 घंटे के बाद भी पुलिस नें अबतक किसी को गिरफ्तार नहीं की है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज मीडिया में आते ही पुलिस अब क्या कुछ कार्रवाई करती है वह आने वाला समय बताएगा।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट