छठ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, घाट पहुंच DC ने की निगरानी, दिए दिशा निर्देश

जमशेदपुर में आस्था का महापर्व छठ के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जमशेदपुर की डीसी स्वयं घाट पर जाकर निगरानी कर रहे हैं और जरूरी दिशा निर्देश दे रहे हैं।

जमशेदपुर : जमशेदपुर में आस्था का महापर्व छठ के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जमशेदपुर की डीसी स्वयं घाट पर जाकर निगरानी कर रहे हैं और जरूरी दिशा निर्देश दे रहे हैं। घाटों पर पहुंचने वाली महिलाओं और छठ व्रतियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से जगह-जगह चेंजिंग रूम बनाए गए थे। इसके अलावा घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। प्रशासनिक व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। घाटों पर स्वयंसेवक और सुरक्षा कर्मी भी व्यवस्था संभालते नजर आए।

सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को दिया जाएगा दूसरा अर्घ्य

चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन सोमवार की सुबह उदीयमान भगवान सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के साथ होगा। इसके लिए व्रती सोमवार तड़के ही परिवार के सदस्यों के साथ घाटों पर पहुंचेंगे। सूर्य को अर्घ्य देने और छठी मइया की पूजा-अर्चना के बाद व्रती पारण करेंगे। इसी के साथ खरना के बाद शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला उपवास संपन्न होगा और चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो जाएगा।

जमेशदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट