उपायुक्त के निर्देश पर बंद पड़ी जलमीनार की मोटर दुरुस्त, पेयजल आपूर्ति बहाल

धनबाद : गोमो उत्तर पंचायत अंतर्गत लोको बाजार मजार के समीप स्थापित 5,000 लीटर क्षमता वाली जलमीनार की खराब मोटर को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर त्वरित संज्ञान लेते हुए ठीक करा दिया गया है।

धनबाद : गोमो उत्तर पंचायत अंतर्गत लोको बाजार मजार के समीप स्थापित 5,000 लीटर क्षमता वाली जलमीनार की खराब मोटर को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर त्वरित संज्ञान लेते हुए ठीक करा दिया गया है। मोटर की मरम्मत होते ही क्षेत्र में सुचारू रूप से जलापूर्ति बहाल हो गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है।

विदित हो कि लोको बाजार मजार के निकट 3 एचपी क्षमता की रोटोसोल मोटर से संचालित इस जलमीनार से आसपास के दर्जनों घरों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। क्षेत्र में अन्य बोरिंग की सुविधा न होने के कारण यह पूरी आबादी इसी जलमीनार पर निर्भर थी। तकनीकी खराबी (हीटिंग की समस्या) के कारण मोटर पिछले लगभग एक महीने से बंद पड़ी थी, जिससे क्षेत्रवासियों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था।

मामले की जानकारी स्थानीय ग्रामीण मोहम्मद जाहिद द्वारा पर उपायुक्त के संज्ञान में लाई गई। उपायुक्त ने समस्या की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं तकनीकी टीम को अविलंब कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया। जिला प्रशासन की तत्परता से महज 8 से 10 घंटे के भीतर तकनीकी खामी को दूर कर मोटर को चालू करवाकर जलापूर्ति फिर से बहाल करा दी।

शिकायतकर्ता मोहम्मद जाहिद ने बताया कि वह गोमो उत्तर पंचायत (प्रखंड तोपचांची) का निवासी हैं। उनके यहां की जलमीनार काफी लंबे समय से खराब पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो भेजकर उपायुक्त से शिकायत की। 

उपायुक्त ने वीडियो पर त्वरित संज्ञान लिया और मात्र 8 से 10 घंटे के भीतर इस पानी टंकी की मोटर को ठीक करवा दिया। अब मोटर चालू हो चुकी है और पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है। त्वरित समाधान के लिए उन्होंने पूरे क्षेत्रवासियों की ओर से उपायुक्त महोदय का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं और आभार प्रकट करते हैं।

पेयजल संकट का त्वरित समाधान होने पर स्थानीय नागरिकों ने उपायुक्त एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और तत्परता से की गई इस कार्रवाई की सराहना की।

धनबाद से युधिष्ठिर की रिपोर्ट