धनबाद : रविवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती बौआ कला उत्तर पंचायत भवन में मनाई गई। बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि धरती आबा की जयंती के दिन ही जनजातीय गौरव दिवस एवं झारखंड स्थापना दिवस भी मनाया जाता हैं। भगवान बिरसा मुंडा ने अपने अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान से आदिवासी समाज को नई पहचान और स्वाभिमान की राह दिखाई।
इस खास मौके पर कई लोग मौजूद थे
इस दौरान उपस्थित गणमान्यजनों ने पावन अवसर पर संकल्प लिया कि जल, जंगल, जमीन, आदिवासी संस्कृति और अपनी झारखंडी पहचान की रक्षा करेंगे और राज्य के विकास और खुशहाली में अपना योगदान देंगे। मौके पर मुखिया भीम लाल रजक, सरपंच शंकर रजक, पंचायत सचिव हीरालाल नापित, रोजगार सेवक संजीव प्रसाद, प्रज्ञा केंद्र संचालक विवेक कुमार रवानी, शिव कुमार महतो एवं अन्य मौजूद रहें।
धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट