धनबाद : आगामी 29 नवंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम जनक्रांति महासभा को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक मंगलवार को बौआ कला उत्तर पंचायत भवन के समीप किया गया। जिसमें पंचायत व बूथ स्तर पर संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई। वहीं, कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील की गई।
जनक्रांति महासभा का आयोजन झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान में किया जा रहा हैं। जिसके मुख्य अतिथि डुमरी विधायक सह जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ जयराम कुमार महतो होंगे। ज्ञात हो कि 29 नवंबर को शक्ति चौक के समीप पार्टी के राजगंज मंडल कार्यालय का विधिवत रूप से डुमरी विधायक उद्घाटन भी करेंगे।
बैठक की अध्यक्षता बिनोद महतो एवं संचालन लोकनाथ महतो के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह पूर्व टुंडी विधायक प्रत्याशी मोतीलाल महतो उपस्थित हुए।
ग्रामीणों ने पूर्व विधायक प्रत्याशी से क्षेत्र की जन समस्याओं को भी रखा। बताया कि प्रखंड की दूरी अत्यधिक होने से ग्रामीणों को कई असुविधाएं होती हैं। ऐसे में राजगंज प्रखंड बनाने की मांग को रखा। इसके साथ ही ईस्ट बसुरिया कोलियरी अंतर्गत संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी में स्थानीय को रोजगार व बीसीसीएल बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर अपनी बातों को रखा। जिस पर मोतीलाल महतो ने आश्वस्त किया कि डुमरी विधायक से इस पर विचार - विमर्श करने के उपरांत यथासंभव कार्रवाई को लेकर प्रयास किया जायेगा।
मौके पर पूर्व टुंडी विधायक प्रत्याशी मोतीलाल महतो, नरेश रवानी, लोकनाथ महतो, लखन लाल महतो, गोपाल महतो, रोहन महतो, दिलचंद महतो, नागेश्वर महतो, धनंजय महतो, निरंजन महतो, संगीता महतो, रामकिशुन महतो, अजय साव, सुभाष कुम्हार, त्रिपुरारी कुंभकार एवं अन्य लोग मौजूद रहें।
धनबाद से युधिष्ठिर की रिपोर्ट