डीसीए के पूर्व महासचिव एस. ए. रहमान पहुंचे लोकपाल की शरण में, निष्कासन को बताया द्वेषपूर्ण

धनबाद: धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन (DCA) के पूर्व महासचिव एस. ए. रहमान ने अपनी सदस्यता रद्द किए जाने के खिलाफ माननीय लोकपाल के समक्ष याचिका दायर की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उन्होंने DCA प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए।

रहमान ने कहा कि एसोसिएशन उनके निष्कासन में जितनी ऊर्जा बर्बाद कर रही है, उतनी अगर चार युवा खिलाड़ियों पर लगाती तो शहर से कई राष्ट्रीय क्रिकेटर निकलते।  उन्होंने स्पष्ट किया कि 16 अगस्त 2024 के चुनाव में सचिव पद से उम्मीदवारी वापस लेने के बाद से ही प्रबंधन उनसे बदले की भावना से काम कर रहा है। 

खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया में गलत बयानबाजी का कोई सबूत नहीं है, एजीएम में केवल 3-4 सामान्य तस्वीरें ली गई थीं, और 2006 से 2014 तक महासचिव रहने के दौरान या बाद में वित्तीय हिसाब मांगने संबंधी कोई पत्र उन्हें कभी नहीं दिया गया। साथ ही, उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक बातें फैलाने वालों के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी भी दी।

धनबाद से नीति की रिपोर्ट