बोकारो में चेन छिनतई की घटना ने एक बार फिर इलाके में सनसनी फैला दी है। चास थाना क्षेत्र के बेंदी तांड़ से कैलाश नगर जाने वाली गली में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पीड़ित महिला विभा देवी ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे बाजार से सब्जी खरीदकर पैदल अपने आवास कैलाश नगर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान बेंदी तांड़ के समीप गली में बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली। चेन छिनतई के दौरान महिला के गले में चोट के निशान भी आए हैं।
महिला के शोर मचाने के बावजूद दोनों बदमाश बाइक से फरार होने में सफल रहे। घटना की जानकारी मिलते ही चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट