एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी

झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी आज एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के एमएमडीआर संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी।

बोकारो : झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी आज एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के एमएमडीआर संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह बिल सिर्फ झारखंड के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के हित में है। मेजर मिनरल्स पर मनमाने तरीके से टैक्स लगाए जाने के कारण उत्पादन प्रभावित होता है और कोयला व आयरन का रेट बढ़ जाता है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा- कीमत बढ़ने के कारण दूसरे प्रदेशों से कोयला और खनिज खरीदने की स्थिति बनती है

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कीमत बढ़ने के कारण दूसरे प्रदेशों से कोयला और खनिज खरीदने की स्थिति बनती है, जिसका सीधा असर झारखंड के राजस्व और रोजगार पर पड़ता है। आज क्या कारण है कि उड़ीसा को टैक्स के रूप में अधिक राशि मिल रही है और झारखंड को कम क्योंकि झारखंड में प्रोडक्शन काम हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे देश के लिए समान कानून बनाकर उत्पादन, रोजगार और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह संशोधन किया है। उनके मुताबिक यह बिल झारखंड के लिए भी प्राणवायु का काम करेगा।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट