चास में दीपावली-छठ में युद्ध स्तर पर चलेगा सफाई अभियान, 11 छठ घाटों की होगी सफाई

दीपावली और छठ महापर्व को लेकर चास नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को मेयर भोलू पासवान की अध्यक्षता में सफाई कर्मचारियों की बैठक हुई।

बोकारो : दीपावली और छठ महापर्व को लेकर चास नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को मेयर भोलू पासवान की अध्यक्षता में सफाई कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के सभी 11 छठ घाटों की जल्द से जल्द सफाई कराने का निर्देश दिया। अभियान की मॉनिटरिंग मेयर, डिप्टी मेयर और संबंधित वार्ड पार्षद करेंगे।

मेयर भोलू पासवान ने कहा- छठ पर्व से दो दिन पहले तक सभी घाटों की सफाई और लाइटिंग की व्यवस्था पूरी कर ली जाएगी

मेयर भोलू पासवान ने कहा कि छठ पर्व से दो दिन पहले तक सभी घाटों की सफाई और लाइटिंग की व्यवस्था पूरी कर ली जाएगी। सोलागीडीह तालाब को छोड़कर अन्य सभी 10 घाटों पर बांस के वैकल्पिक पुल बनाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। वहीं, सोलागीडीह तालाब में बड़ी मात्रा में जलकुंभी होने के कारण इसकी सफाई के लिए विशेष दल का गठन किया गया है। नगर निगम का लक्ष्य है कि पर्व से पहले सभी छठ घाटों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जाए, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से छठ पूजा कर सकें।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट