पटना। पटना के सहयोग हॉस्पिटल के नए विंग का उद्घाटन रविवार को किया गया। सहयोग हॉस्पिटल की शुरुआत वर्ष 1991 में डॉ NK Lall के मार्गदर्शन में हुई थी। अस्पताल शुरू करने का उद्देश्य बिहार के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधाएं उपलब्ध कराना था, ताकि उन्हें इलाज के लिए दूसरे राज्यों में न जाना पड़े।
इस अवसर पर अमेरिका में रहने वाले प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक डॉ. सिन्हा सहित कई वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित डॉक्टर उपस्थित रहे। पिछले 35 वर्षों से सहयोग हॉस्पिटल लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। समय के साथ अस्पताल में आधुनिक सुविधाएं और नई चिकित्सा तकनीकें जोड़ी गई हैं, लेकिन ईमानदारी, पारदर्शिता और मरीजों की देखभाल के मूल सिद्धांत हमेशा बने रहे हैं।
अस्पताल का नया विंग इसी दिशा में एक और कदम है। इसका उद्देश्य मरीजों को बेहतर सुविधाएं, आधुनिक तकनीक और अच्छी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।
सहयोग हॉस्पिटल का संकल्प है कि आधुनिक सुविधाओं के साथ हर मरीज को बेहतर इलाज, संवेदनशील देखभाल और भरोसेमंद सेवा मिलती रहे।