बिहटा : पटना जिले के बिहटा प्रखंड के अम्हारा गांव स्थित एनएसएमसीएच अस्पताल में शुक्रवार को फॉरेंसिक जुरिस्कन 2026 का आयोजन किया गया। जहां इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन शामिल हुए। जहां पर उन्होंने दीप प्रचलित कर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्ण मुरारी सिंह के अलावा संस्थान के तमाम कर्मी एवं मेडिकल कॉलेज के बच्चे भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में बिहार झारखंड से आए फारेंसिक कानून से जुड़े लोग भी शामिल थे। राज्यपाल बनने के बाद पहली बार बिहटा पहुंचे थे जहां पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्ण मुरारी सिंह ने अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वह इससे कार्यक्रम में बिहार झारखंड से आए लगभग 60 फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉक्टर की टीम शामिल थे।
आज जिस तरह से फॉरेंसिक पहले से काफी बेहतर काम कर रहा है उससे अब हर क्षेत्र में काफी फायदा भी हो रहा है - राज्यपाल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने कहा कि आज जिस तरह से फॉरेंसिक पहले से काफी बेहतर काम कर रहा है उससे अब हर क्षेत्र में काफी फायदा भी हो रहा है और सही जांच भी हो रही है। चाहे क्राइम की क्षेत्र हो या डिजास्टर मैनेजमेंट हर क्षेत्र में फॉरेंसिक साइंस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है हाल के दिनों में जिस तरह से नेपाल में तबाही आई उसमें भी फॉरेंसिक साइंस ने एक महत्वपूर्ण काम किया है। आज इस संस्था के तरफ से फॉरेंसिक के ऊपर कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें मैं शामिल हुआ मुझे अच्छा लगा और यह संस्था भी काफी अच्छा है इसमें मेडिकल साइंस के अलावा फॉरेंसिक की भी पढ़ाई कराई जा रही है।
बिहटा से अभिराज की रिपोर्ट