नवहट्टा के इस्लामपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय की व्यवस्था पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, DEO को सौंपा आवेदन

सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत इस्लामपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय की व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था संतोषजनक नहीं है।

सहरसा : सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत इस्लामपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय की व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। विद्यालय में कथित अनियमितताओं और शिक्षण व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों को लेकर ग्रामीणों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को लिखित आवेदन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। इसके अलावा विद्यालय के रंग-रोगन और रखरखाव पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 

आवेदन में प्रधानाध्यापिका पर अभिभावकों और बच्चों के साथ कथित दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगाया गया है

आवेदन में प्रधानाध्यापिका पर अभिभावकों और बच्चों के साथ कथित दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगाया गया है। वहीं, ग्रामीणों ने विद्यालय में कार्यरत क्षेत्रीय शिक्षक के स्थानांतरण की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित शिक्षकों का पक्ष सामने आना बाकी है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट