शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा दावा, बोले- कल शाम तक सभी शिक्षकों के खाते में पहुंच जाएगा वेतन

बिहार के शिक्षकों के वेतन पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ा दावा किया है। बिहार के शिक्षकों के वेतन को लेकर शिक्षा मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। मिथिलेश तिवारी ने कहा कि आज यानी 11 नवंबर को भी ट्रेजरी खुला है।

पटना : बिहार के शिक्षकों के वेतन पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ा दावा किया है। बिहार के शिक्षकों के वेतन को लेकर शिक्षा मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। मिथिलेश तिवारी ने कहा कि आज यानी 11 नवंबर को भी ट्रेजरी खुला है। कल यानी 12 नवंबर की शाम तक सभी शिक्षकों के खाते में वेतन पहुंच जाएगा। वेतन भुगतान को लेकर विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है।

शिक्षकों के वेतन भुगतान में देरी सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी - शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सहयोग पोर्टल में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई को सही बताया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई जरूरी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सख्त कदम की मिथिलेश तिवारी ने सराहना की है। शिक्षकों के वेतन भुगतान में देरी सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।

भागलपुर जिले में 6 हजार से अधिक शिक्षकों के खाते में मंगलवार देर रात तक वेतन भेजा जा चुका है - शिक्षा मंत्री

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि भागलपुर जिले में छह हजार से अधिक शिक्षकों के खाते में मंगलवार देर रात तक वेतन भेजा जा चुका है और बाकी के लिए तैयार किए जा रहे हैं। भागलपुर में कुल 17,069 शिक्षकों को छठ महापर्व से पहले वेतन देने का लक्ष्य है। पूर्वी चंपारण और कुछ अन्य क्षेत्रों में भी शिक्षकों को वेतन मिलने की सूचना है, जबकि पटना और कुछ अन्य जिलों में अभी प्रक्रिया पूरी होना बाकी है।