BPSC 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी सफल

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगिता मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में 3392 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। हालांकि, अभ्यर्थी कुछ घंटे बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगिता मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में 3392 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। हालांकि, अभ्यर्थी कुछ घंटे बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1298 पदों पर नियुक्ति होनी है।

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा में कुल 3,392 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। BPSC ने इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1,298 पदों की जानकारी दी है। सफल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षाफल देख सकते हैं। हालांकि, अभ्यर्थी कुछ घंटे बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

आयोग ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आगामी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें। मुख्य परीक्षा में 3392 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सफल उम्मीदवारों को जल्द इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।आयोग की वेबसाइट पर सफल अभ्यर्थियों की सूची अपलोड होगी। प्रारंभिक परीक्षा सितंबर 2025 में हुई थी। वहीं  25 से 30 अप्रैल तक मुख्य परीक्षा आयोजित हुई थी। 

71वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा रिजल्ट

मुख्य लिखित परीक्षा के लिए 3185 अभ्यर्थी सफल

सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए  बुलाएगा आयोग

अनरिजर्व कैटेगरी में 1467 अभ्यर्थी सफल

ईडब्लूएस कैटेगरी में 309 अभ्यर्थी सफल

अनुसूचित जाति कोटि के 421 अभ्यर्थी सफल

अनुसूचित जनजाति कोटि के 25 अभ्यर्थी सफल

अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 474 अभ्यर्थी सफल

भूतपूर्व स्वतंत्रता सेनानी के पोता,पोती,नाती,नातीन कैटेगरी में 63 सफल

मुख्य बातें:

- कुल पद: 1,298

- मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थी: 3,392

- परीक्षा: 71वीं संयुक्त (मुख्य) प्रतियोगिता परीक्षा

- आधिकारिक वेबसाइट: bpsc.bihar.gov.in