हर कोई अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निवेश करना चाहता है। क्योंकि आपके बुढ़ापे, बच्चों की पढ़ाई, बेटी की शादी जैसे काम बचत और निवेश कर ही पूरा किया जा सकता है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपने ग्राहकों के लिए इसी तरह की कई स्कीम चलाती है। एलआईसी न्यू जीवन आनंद प्लान (Jeevan Anand Plan) ऐसी ही योजना है जहां छोटे निवेश पर बड़ा रिटर्न और लाइफ कवर का भी मिलता है। इसमें निवेश करने वालों को एक नहीं, बल्कि दो बार बोनस का फायदा दिया जाता है। इतना ही नहीं इसके जरिए 25 लाख रुपये को मोटा फंड जुटाया जा सकता है।
एलआईसी न्यू जीवन आनंद प्लान के तहत आपको रोजना 45 रुपये बचत करने हैं और आप इसमें निवेश करते हैं। यानी LIC का प्रिमियम जमा करते हैं तो आपको 25 लाख रुपये तक की राशि मिल सकती है। इस प्लान में भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से दो तरह के बोनस ऑफर किए जाते हैं, इनमें पहला सिंपल रिवर्सरी बोनस और दूसरा फाइनल एडिशनल बोनस शामिल है।
न्यू जीवन आनंद स्कीम (New Jeevan Anand Policy) में आप करीब 1358 रुपये महीने जमा करके 25 लाख रुपये का फंड जमा कर सकते हैं। इस पैसे को हर महीने आप इस स्कीम में निवेश करते हैं, जो करीब 30 से 35 साल तक जारी रखना होता है। इसके बाद मैच्योरिटी के वक्त आपको 25 लाख रुपये की राशि मिल सकती है। अब 1358 रुपये मंथली के हिसाब से देखा जाए तो ये रोजाना के करीब 45 रुपये होते हैं, जबकि इस तरह से सालाना करीब 16,300 रुपये जमा होंगे। यह मैच्योरिटी फंड पॉलिसी की अवधि, उम्र और बोनस पर भी निर्भर करता है।
इस स्कीम की एक खास बात ये भी है किइसकी मैच्योरिटी पूरा होने पर फंड तो मिलता ही है, इसके साथ ही मैच्योरिटी पूरा होने के बाद भी पॉलिसी के तहत व्यक्ति को बीमा कवर मिलता रहता है। यहां बचत और इंश्योरेंस दोनों का लाभ मिलता है। इसमें निवेश करने पर मैच्योरिटी पर फंड तो मिलता ही है। अगर आप निवेश करने के दौरान नहीं रहते हैं तो आपके परिवार को लाइफ इंश्योरेंस के पैसे भी देती है। एक्सीडेंटल डेथ एंड डिसेबिलिटी राइडर, एक्सीडेंट बेनिफिट राइडर, न्यू टर्म इंश्योरेंस राइडर और न्यू क्रिटिकल इलनेस बेनिफिट राइडर भी इसमें ऑफर किए जाते हैं।
अगर बोनस का कैलकुलेशन करें तो एलआईसी जीवन आनंद में पांच लाख रुपये का सम एश्योर्ड लेते हैं, तो फिर रोजाना 45 रुपये के निवेश के जरिए 35 साल की अवधि में आपके कुल 5.70 लाख रुपये के करीब जमा करेंगे। इसके साथ ही आपको मिलने वाला रिविजनरी बोनस 8.60 लाख रुपये और फाइनल एडिशनल बोनस 11.50 लाख रुपये दिया जाएगा।