वैशाली में श्री राम कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, हेलीकॉप्टर से पहुंचे कथावाचक

वैशाली के बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शीतलपुर चकमैगर में आयोजित श्री राम कथा के अवसर पर आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में घोड़े, हाथी, सहित 1500 से अधिक कलश लेकर महिलाएं शामिल हुईं। ईस कलश यात्रा मे कथावाचक रथ पे सवार होकर शामिल हुए।

हाजीपुर (वैशाली): वैशाली के बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शीतलपुर चकमैगर में आयोजित श्री राम कथा के अवसर पर आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में घोड़े, हाथी, सहित 1500 से अधिक कलश लेकर महिलाएं शामिल हुईं। ईस कलश यात्रा मे कथावाचक रथ पे सवार होकर शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार, अयोध्या से कथावाचक रामदिनेसा आचार्य पहुंचे हैं। वे हेलीकॉप्टर से अयोध्या से आए हैं, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह कलश यात्रा सूरदास घाट से यज्ञ स्थल शीतलपुर चकमैगर तक निकाली गई।

यहां 9 दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव और शाम 4 से 7 बजे तक रामलीला कार्यक्रम आयोजित है। इस आयोजन में अलग-अलग से कुल 21 आचार्यों को बुलाया गया है। यह आयोजन जिले में अब तक का सबसे बड़ा आयोजन माना जा रहा है।

हाजीपुर (वैशाली) से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट