ठुकरा कर मेरा प्यार, मेरा इंतजाम देखेगी, शादी के बाद मायके आई नवविवाहिता की हत्या

राज्य के सीतामढ़ी जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां शादी के पहले प्रेम संबंध के मामले का खूनी रूप लेने की खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार शादी के बाद अपने मायके आयी एक नवविवाहिता की हत्या हो गयी है।

राज्य के सीतामढ़ी जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां शादी के पहले प्रेम संबंध के मामले का खूनी रूप लेने की खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार शादी के बाद अपने मायके आयी एक नवविवाहिता की हत्या हो गयी है। हत्या का आरोप उसके पूर्व प्रेमी पर लगा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के गोपनाथपुर में 19 वर्षीय नवविवाहिता काजल कुमारी की हत्या की खबर रविवार को सामने आया। बताया जा रहा है कि नवविवाहिता की शादी दो माह पहले मुजफ्फरपुर के घनश्यापुर निवासी अनिल राय की साथ हुई थी। शादी के दो माह बाद वह पहली बार अपने मायके आयी थी। काजल गत 13 अगस्त को अचानक लापता हो गयी थी। परिजनों ने खोजबीन की कोशिश भी की। प्राप्त खबर के अनुसार काजल का शव 16 अगस्त को जंगल के पास स्थित एक पोखर में मिला।

वहीं मिली खबर के अनुसार शादी के पहले काजल का प्रेम प्रसंग गांव के ही सुमित उर्फ राजा यादव के साथ था। आरोपा है कि शादी से नाराज पूर्व प्रेमी ने बदले की भावना से काजल का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को जंगल के पास फेंक दिया। उधर यह जानकारी भी सामने आयी है कि काजल के गायब होने के बाद उसके परिजनों ने 14 अगस्त को डुमरा थाने में सुमित उर्फ राजा यादव और रामविनय यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। वहीं मुख्य आरोपी सुमित के खिलाफ डुमरा थाना में पहले से दो मामले दर्ज होने की भी जानकारी सामने आई है।