शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 281.2 लीटर देसी शराब बरामद, दो मोटरसाइकिल जब्त
1 नवंबर 2026, 5:52 PM
समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के रहुआ धर्मपुर स्थित बूढ़ी गंडक नदी किनारे एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि अहले सुबह कुछ लोग मॉर्निंग वॉक करने निकले थे, तभी उन्होंने देखा कि नदी के पानी में एक अज्ञात शव तैर रहा है। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने रोसड़ा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना के एसआई दीप नारायण सिंह और एसआई राजू सिंह अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने नाविक की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला और कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।
हालांकि, समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की पहचान और मामले की जांच में जुटी है।
समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट