कारतूस तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, छठी गिरफ्तारी
4 नवंबर 2026, 5:22 PM
सहरसा में एनडीए की ओर से लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय विशेष रूप से सहरसा पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर जनता के बीच भ्रम फैलाने और देश में अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया।
मंत्री नित्यानंद राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। वहीं पूर्व विधायक डॉ. आलोक रंजन ने कहा कि विपक्ष की कथित अराजकता फैलाने की कोशिशों के खिलाफ एनडीए यह पदयात्रा निकाल रहा है। उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम को जनता का समर्थन मिल रहा है।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट