मोतीझील में बनेगा 9 करोड़ का 'लेजर लाइट एंड साउंड' शो, सांसद ने किया शिलान्यास
4 अक्टूबर 2026, 5:55 PM
नगर निगम स्थित दिव्यांग विद्यालय, पटुआहा में नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शैलेंद्र एवं नगर निगम के महापौर बेन प्रिया ने विद्यालय पहुंचकर अपने हाथों से दिव्यांग बच्चों के बीच नाश्ता सामग्री का वितरण किया। नाश्ता सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर डॉ. शैलेंद्र ने कहा कि इन विशेष बच्चों की मुस्कान और आत्मविश्वास ही समाज की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने सेवा को समाज के प्रति जिम्मेदारी बताते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट