बिहार कुम्हार प्रजापति सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

सहरसा। शहर के मत्स्यगंधा रिसोर्ट में रविवार को बिहार कुम्हार प्रजापति सम्मान समारोह सह मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

सहरसा। शहर के मत्स्यगंधा रिसोर्ट में रविवार को बिहार कुम्हार प्रजापति सम्मान समारोह सह मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। 

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद सदस्य श्रीमती शिवरानी प्रजापति उपस्थित रहीं। वहीं बिहार कुम्हार प्रजापति सामान्य समिति के प्रदेश अध्यक्ष रूपेश पंडित, प्रदेश संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शिलेन्द्र कुमार तथा महिला प्रदेश अध्यक्ष रेखा पंडित की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामावतार पंडित ने की, जबकि मंच संचालन संजय पंडित ने किया।

इस अवसर पर विभूति प्रजापति, मनीष कुमार, राजेश कुमार, डॉ. रवि कुमार, डॉ. बबीता कुमारी सहित बिहार के विभिन्न जिलों से आए समिति के जिला अध्यक्ष एवं समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति और सशक्तिकरण का सबसे मजबूत आधार है। इस तरह के सम्मान समारोह से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है तथा नई पीढ़ी को शिक्षा के प्रति आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। समारोह में सम्मानित सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट