पीएनजी कनेक्शन के लिए शहर में पांच जगहों पर शिविर आज से

पटना शहरी क्षेत्र में ज्यादा घरों में पीएनजी की सुविधा पहुंचाने के लिए शुक्रवार से कैंप लगेगा

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Mar 20, 2026, 12:33:00 PM

पटना शहरी क्षेत्र में अब घर-घर पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार से शहर में विशेष कैंप लगाए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

यह कैंप राजधानी के पांच प्रमुख इलाकों और हाउसिंग सोसाइटी में आयोजित होंगे। इनमें कश्यप ग्रीन सिटी कोथवां, राम दुलारी-कुसुमपुरम, एक्वा सिटी उसरी चौक, तिरुवनंतपुरम सिटी विजयसिंह यादव पथ और जेन एक्स लैंडमार्क आरपीएस मोड़ टी-प्वाइंट शामिल हैं। सभी कैंप सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे, जहां लोग सीधे जाकर PNG कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

दरअसल, इन इलाकों में पहले से ही PNG पाइपलाइन बिछ चुकी है और गैस घरों तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था तैयार है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं। इसकी वजह जागरूकता की कमी, उदासीनता और कुछ हद तक प्रक्रिया की जानकारी का अभाव माना जा रहा है।

इसी स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने गुरुवार को गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) के अधिकारियों के साथ बैठक की। समाहरणालय में हुई इस बैठक में यह तय किया गया कि लोगों को सुविधा देने के लिए कैंप लगाकर ऑन-द-स्पॉट आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाया जाए।

प्रशासन का उद्देश्य साफ है—जिन घरों तक पाइपलाइन पहुंच चुकी है, वहां जल्द से जल्द गैस सप्लाई शुरू हो। PNG न सिर्फ सुरक्षित और सुविधाजनक है, बल्कि सिलेंडर की झंझट से भी छुटकारा दिलाती है।

अब देखना होगा कि इस पहल के बाद कितने लोग आगे बढ़कर आवेदन करते हैं और कब तक पटना के ज्यादा घरों में चूल्हा PNG से जलने लगता