993 सिपाही पदों पर भर्ती का ऐलान, 1 मार्च से आवेदन शुरू, 31 मार्च आखिरी तारीख

राज्य में सिपाही (प्रचालक) के 993 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने अधिसूचना जारी कर दी है। ऑनलाइन आवेदन 1 मार्च से शुरू होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की गई है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Feb 24, 2026, 8:46:00 AM

राज्य में सिपाही (प्रचालक) के 993 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने अधिसूचना जारी कर दी है। ऑनलाइन आवेदन 1 मार्च से शुरू होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की गई है। 

अभ्यर्थी चयन पर्षद की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट अभ्यर्थियों को भौतिकी, रसायन और गणित विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत (विज्ञान) निर्धारित की गई है। अंक अनिवार्य हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 45 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।

पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इंटरमीडिएट (आईएससी) स्तर क़ा होगा। प्रश्नपत्र में 25 प्रश्न सामान्य ज्ञान व समसामयिक विषय से और 25-25 प्रश्न भौतिकी, रसायन और गणित से पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा। लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर मेधा सूची तैयार होगी। दूसरे चरण में प्रत्येक श्रेणी के रिक्त पदों के पांच गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा