राज्यसभा चुनाव के बीच बड़ा उलटफेर, रिटर्निंग ऑफिसर ख्याति सिंह का ट्रांसफर

बिहार समेत देश के 10 राज्यों में आज सुबह 9 बजे से 37 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इस मतदान को लेकर सियासी माहौल पहले ही गरम है, लेकिन बिहार में मतदान से ठीक पहले हुए प्रशासनिक फेरबदल ने राजनीतिक हलचल और बढ़ा दी है

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Mar 16, 2026, 9:36:00 AM

बिहार समेत देश के 10 राज्यों में आज सुबह 9 बजे से 37 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इस मतदान को लेकर सियासी माहौल पहले ही गरम है, लेकिन बिहार में मतदान से ठीक पहले हुए प्रशासनिक फेरबदल ने राजनीतिक हलचल और बढ़ा दी है। खासकर बिहार विधानसभा की प्रभारी सचिव ख्याति सिंह के अचानक तबादले ने सुर्खियां बटोरी हैं।

बिहार विधानसभा की सचिव ख्याति सिंह के ट्रांसफर आदेश जारी हुआ। ख्याति सिंह न केवल सचिव की जिम्मेदारी संभाल रही थीं, बल्कि इस महत्वपूर्ण चुनाव के लिए मुख्य रिटर्निंग ऑफिसर की भूमिका में भी थीं। चुनाव प्रक्रिया के बीच इस तरह का बड़ा प्रशासनिक बदलाव सामान्य नहीं माना जा रहा है

राज्यसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया की कमान संभालने वाली ख्याति सिंह को मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही पद से हटा दिया गया है। एक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में उन पर नामांकन से लेकर मतगणना तक की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी थी। बिहार विधानसभा में आज सुबह 9 बजे से मतदान शुरू है। ऐसे समय में जब एनडीए और महागठबंधन के बीच एक-एक वोट को लेकर खींचतान जारी है, सचिव का जाना सियासी अटकलों को बल दे रहा है। विपक्षी खेमे में इस बदलाव को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है

ट्रांसफर को लेकर जारी किए गए नए आधिकारिक आदेश के अनुसार, ख्याति सिंह को अब पटना उच्च न्यायालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) के पद पर तैनात किया गया है। उनके स्थान पर अब कौन विधानसभा सचिव की कमान संभालेगा और चुनाव की शेष प्रक्रिया (मतगणना और परिणाम घोषणा) को कौन पूर्ण कराएगा, इसे लेकर फिलहाल स्पष्टता का इंतजार है।