पीयू छात्रसंघ चुनाव, प्रत्याशियों की फाइनल सूची आज जारी होगी

विश्वविद्यालय को चुनाव समिति सोमवार को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर सकती है। पहले यह सूची 21 फरवरी को जारी होनी थी, लेकिन पटना साइंस कॉलेज में शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Feb 23, 2026, 8:15:00 AM

विश्वविद्यालय को चुनाव समिति सोमवार को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर सकती है। पहले यह सूची 21 फरवरी को जारी होनी थी, लेकिन पटना साइंस कॉलेज में शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया था। बाद में प्रत्याशियों की मांग पर प्रशासन ने 28 फरवरी को ही चुनाव कराने का निर्णय लिया। 

विश्वविद्यालय के विधि सह मीडिया प्रभारी डॉ. वीरेंद्र पासवान ने कहा कि तय तिथि पर ही चुनाव होगा और फाइनल सूची जल्द जारी की जाएगी। चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए सोमवार को चुनाव समिति और विश्वविद्यालय के अधिकारी सभी छात्र संगठनों के प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगे

पटना साइंस कॉलेज में अंग्रेजी विभाग के शिक्षक के साथ हुई घटना को कुलपति प्रो. नमिता सिंह ने गंभीरता से लिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच प्राचार्य स्तर पर कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। साथ ही विवि स्तर पर भी एक कमेटी बनाई गई है। वहीं घटना से नाराज पुटा की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को होगी। इसमें शिक्षक के साथ हुए दुर्व्यवहार पर चर्चा होगी। इसके बाद शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मुलाकात करेगा।