पटना में LPG संकट पर DM सख्त, 24x7 हेल्पलाइन जारी—एक कॉल पर तुरंत कार्रवाई

भाजपा ने बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। 40 नेताओं की लिस्ट में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का भी नाम है

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Mar 18, 2026, 3:32:00 PM

पटना जिले में घरेलू एलपीजी गैस (LPG) उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानियों और गैस एजेंसियों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बेहद सख्त रुख अख्तियार किया है.

जिलाधिकारी के निर्देश पर पटना में एक विशेष जिला कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन (24×7) काम करेगा. अब किसी भी तरह की अनियमितता, जमाखोरी या सिलेंडर मिलने में देरी होने पर उपभोक्ता सीधे 0612-221910 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. शिकायत मिलते ही संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ तत्काल एक्शन लिया जाएगा.

गैस से जुड़ी शिकायतों का निपटारा ताश के पत्तों की तरह तेजी से हो, इसके लिए नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों और कर्मियों की तीन अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है. डीएम ने स्पष्ट किया है कि हर पाली में एक मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे, जो शिकायतों का संज्ञान लेकर मौके पर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे.

जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि त्योहारों और विशेष अवसरों पर कुछ गैस एजेंसियां सिलेंडर की कालाबाजारी करती हैं या जमाखोरी करती हैं। पटना प्रशासन ने इस बार ऐसी संभावनाओं को पहले ही रोकने का प्लान बनाया है। कंट्रोल रूम के माध्यम से हर एजेंसी के नोडल अफसर के साथ सीधा समन्वय स्थापित किया गया है। अगर कोई एजेंसी निर्धारित दर से अधिक पैसे वसूलती है या बुकिंग के बावजूद डिलीवरी में देरी करती है, तो मजिस्ट्रेट सीधे उस एजेंसी की जांच करेंगे। जमाखोरी करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने तक के निर्देश जारी किए गए हैं।