केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश किया. इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उत्तर प्रदेश के वाराणसी और बिहार के पटना के लिए भी बड़ा ऐलान किया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इन दोनों शहरों में अंतर्देशीय जलमार्गों के लिए एक शिप रिपेयर इकोसिस्टम की बात कही है.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कैंसर समेत 7 गंभीर बीमारियों की दवाईयां सस्ती की गई हैं।
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि अगले 5 साल में 20 नए वाटरवेज बनाए जाएंगे। नेशनल वाटरवे ओडिशा में बनाया जाएगा, ताकि खनिज संपन्न तालचेर और अंगूल को कनेक्ट किया जा सके, और कलिंगनगर को पारादीप पोर्ट से जोड़ा जा सके।
इसके साथ ही शिप रिपेयर इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा। वाराणसी और पटना में इसके लिए विशेष सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
वाराणसी सिलीगुड़ी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनेगा। इसमें बक्सर, आरा, पटना, कटिहार, किशनगंज को फायदा होगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अपना 9वां बजट पेश करते हुए हेल्थकेयर सेक्टर को लेकर कई बेहतरीन ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि शुगर और कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी। साथ ही फार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ का निवेश होगा। दवा बनने के लिए दस हज़ार करोड़का निवेश होगा। इस बजट में दवा बनाने के लिए बायो फार्मा शक्ति का ऐलान किया गया।