राज्य में मौसम को लेकर लोगों का कौतूहल बना हुआ है। एक तरफ जहां राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश दर्ज की गयी, वहीं दूसरी तरफ मध्य व दक्षिण बिहार के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गयी। पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम के कई रूप राज्य में देखने को मिला है।
मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के भागलपुर, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर जिलों मे भारी वर्षा दर्ज की गई। जबकि राज्य के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर एवं उत्तर पूर्व, दक्षिण मध्य भागों के एक या दो स्थानों मे हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान : 38.7°C भभुआ (कैमूर) में दर्ज किया गया। जबकि राज्य का अधिकतम तापमान 29.4 – 38.7°C के बीच रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.0°C डेहरी (रोहतास) में दर्ज किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 25.0 – 28.6 °C के बीच रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज किया गया। समस्तीपुर जिले मे 39 किलो मीटर प्रति घंटा की गति से हवा दर्ज की गई।
पिछले चौबिस घंटे के दौरान भोरे में 92.8, चटिया में 86.2, गोपालगंज में 79.2, मुसहरी में 71.6, पूसा में 68.8, दीघल बैंक में 65.2, मुरौल में 60.6, मोरवा ताजपुर में 59.2, पटोरी में 49.4, फुलवरिया में 48.8, मांझा में 47.4, मोहिउद्दीन नगर में 46.4, उंचकागांव में 42.4, सरायरंजन में 42.0, हथुआ में 39.8, कुचायकोट में 38.6, कटेया में 36.8, थावे में 36.8, बरौली में 36.6, गायघाट में 34.6, पंचदेवरी में 33.6, चिरैया में 30.6, मटियानी में 28.8, अधवारा में 28.4, अरेराज में 27.6 और रोहतास में 27.0 मिमी बारिश दर्ज की गयी।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।