मॉनसून की चाल, राज्य में कई स्थानों पर हुई बारिश

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
Updated at : Jul 03, 2026, 1:27:00 PM

राज्य में पिछले 24 घंटे में एक या दो स्थानों पर बारिश दर्ज की गयी जबकि कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.2°C जिरादेई (सिवान) में दर्ज किया गया। जबकि राज्य का अधिकतम तापमान 28.8 – 36.2°C के बीच रहा। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज किया गया। इसी प्रकार सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5°C मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण) में दर्ज किया गया। वहीं राज्य का न्यूनतम तापमान 21.5 – 29.5°C के बीच रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज किया गया। राज्य के मुजफ्फरपुर जिले मे 48 किलो मीटर प्रति घंटा की गति से हवा दर्ज की गई। 

मॉनसून के कारण राज्य में सदर मुंगेर में 20.2, चौराही में 17.8, रोहतास में 17.0, मटियानी में 16.6, बेल्हर में 16.4, तेघडा में 15.6, गढपुरा में 14.8, जमुई में 14.4, मानसाही में 14.4, फतुहा में 13.6, गोराडीह में 13.4, लदनिया में 13.2, संग्रामपुर में 13.2 और औरंगाबाद में 13.2 मिमी बारिश दर्ज की गयी। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने का पूर्वानुमान है। जबकि अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने का पूर्वानुमान है।