मोइनुल हक स्टेडियम होगा अत्याधुनिक, स्विमिंग पूल-होटल भी बनेंगे

राजधानी के ऐतिहासिक मोइनुल हक स्टेडियम के पुनर्विकास का काम जल्द शुरू होगा। स्टेडियम के निर्माण व आधुनिकीकरण का करार शुक्रवार को बीसीए और निजी निर्माण कंपनी के बीच होने जा रहा है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Jan 30, 2026, 1:39:00 PM

राजधानी के ऐतिहासिक मोइनुल हक स्टेडियम के पुनर्विकास का काम जल्द शुरू होगा। स्टेडियम के निर्माण व आधुनिकीकरण का करार शुक्रवार को बीसीए और निजी निर्माण कंपनी के बीच होने जा रहा है।

इस परियोजना का ठेका लखनऊ की कंपनी को दिया गया है। नए स्वरूप में मोइनुल हक स्टेडियम को पूरी तरह वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा। यहां अंतराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल के मैच खेले जाएंगे। इस संबंध में बीसीए (बिहार क्रिकेट एसोसिएशन) की ओर से जल्द आधिकारिक घोषणा होगी।

स्टेडियम के कायाकल्प की योजना काफी व्यापक है, जिससे बिहार के खेल ढांचे को नई मजबूती मिलेगी। परियोजना के तहत मुख्य स्टेडियम के साथ-साथ परिसर के अंदर एक छोटा स्टेडियम भी बनाया जाएगा, जहां खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास कर सकेंगे। इससे राज्य के उभरते खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा स्टेडियम परिसर में स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होटल का निर्माण भी होना है। जिससे खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों और खेल आयोजकों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। मोइनुल हक स्टेडियम के वर्ल्ड क्लास रूप में विकसित होने से पटना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए तैयार हो सकेगा।