DM-SP के सम्मेलन का दूसरा दिन, सीएम सम्राट ने IAS-IPS को दिया टास्क
29 नवंबर 2026, 7:23 PM
पटना : दीघा घाट स्थित जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने किया। विधायक संजीव चौरसिया और संजय गुप्ता भी मौजूद रहे। युवाओं, एनसीसी कैडेट्स और आम लोगों ने योग, जुंबा व फिटनेस गतिविधियों में भाग लिया। अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली रवाना की और खुद भी साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। मंत्री ने लोगों से दैनिक जीवन में साइकिल को शामिल कर स्वस्थ और फिट रहने की अपील की।