बिहटा : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बिहटा नगर परिषद क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में बिहटा नगर परिषद की उपसभापति प्रतिनिधि एवं समाजसेवी रिंकू सिंह ने नगर परिषद क्षेत्र के तमाम छठ घाटों का दौरा किया।
विभिन्न घाटों पर पहुंचकर स्थानीय लोगों, छठ पूजा समितियों के सदस्यों और श्रद्धालुओं से मुलाकात की और छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लिया
इस दौरान उन्होंने विभिन्न घाटों पर पहुंचकर स्थानीय लोगों, छठ पूजा समितियों के सदस्यों और श्रद्धालुओं से मुलाकात की और छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर रिंकू सिंह ने घाटों पर मौजूद लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और शांतिपूर्ण माहौल में महापर्व संपन्न कराने को लेकर लोगों से चर्चा की।
छठ महापर्व बिहार की संस्कृति, आस्था और परंपरा का सबसे बड़ा प्रतीक है
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व बिहार की संस्कृति, आस्था और परंपरा का सबसे बड़ा प्रतीक है। इस पर्व में स्वच्छता, पवित्रता और सामाजिक एकता का विशेष महत्व है। उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारे और सहयोग के साथ छठ पूजा मनाने की अपील की। इस दौरान उनके साथ अजीत सिंह, मंटू सिंह, सचिन सिंह एवं पत्रकार मयंक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं से मुलाकात की और महापर्व की शुभकामनाएं दीं।
बिहटा से मयंक सिंह की रिपोर्ट