बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Bihar Public Service Commission यानी बीपीएससी ने अपना रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें बहुप्रतीक्षित TRE-4 परीक्षा को भी शामिल कर लिया गया है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की है।
बीपीएससी द्वारा जारी नए कैलेंडर के अनुसार, शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 की संभावित तिथि भी घोषित कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 46,595 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। माना जा रहा है कि आयोग जल्द ही इस वैकेंसी से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन भी जारी कर सकता है। ऐसे में जो अभ्यर्थी लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह सुनहरा मौका साबित हो सकता है।
रिवाइज्ड कैलेंडर में सिर्फ शिक्षक भर्ती ही नहीं, बल्कि कई अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं का शेड्यूल भी शामिल किया गया है। आयोग ने उन परीक्षाओं का भी जिक्र किया है, जो विभागीय कारणों से फिलहाल स्थगित हैं। इनमें सहायक राजस्व एवं लेखा पदाधिकारी के 285 पद और सहायक शहरी कल्याण एवं निबंधन पदाधिकारी के 285 पद शामिल हैं। इन परीक्षाओं की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और तैयारी को अंतिम रूप दें। रिवाइज्ड कैलेंडर जारी होने के बाद अब भर्ती प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक अहम अपडेट है।
सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO)
पोस्ट – 935
परीक्षा – अप्रैल
रिजल्ट- जून
असिस्टेंट टाउन प्लानर
पोस्ट -36
परीक्षा डेट- 9 मई
रिजल्ट- जून
सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी
पोस्ट- 60
परीक्षा डेट- 23 अप्रैल
स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4)
पोस्ट- 46,595
परीक्षा डेट- 22 सितंबर -27 सितंबर 2026
रिजल्ट- नवंबर