एयर एंबुलेंस क्रैश में बिहार के डॉ. विकास की मौत, 8 साल के बेटे का छिन गया सहारा

Ranchi से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज की एयर एंबुलेंस सोमवार शाम चतरा जिले में क्रैश हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार गुप्ता भी शामिल थे।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Feb 24, 2026, 12:38:00 PM

Ranchi से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज की एयर एंबुलेंस सोमवार शाम चतरा जिले में क्रैश हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार गुप्ता भी शामिल थे। विमान ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 7:11 बजे उड़ान भरी थी। 7:34 बजे खराब मौसम के कारण पायलट ने मार्ग परिवर्तन की अनुमति मांगी। कुछ ही देर बाद विमान का रडार संपर्क टूट गया। बाद में मलबा सिमरिया थाना क्षेत्र के जंगल में मिला।

Vikas Kumar Gupta मूल रूप से बिहार के निवासी थे, लेकिन वर्षों से रांची में रह रहे थे। वे रांची सदर अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के तौर पर कार्यरत थे। पत्नी एसबीआई की कचहरी शाखा में कार्यरत हैं। उनका एक 8 साल का बेटा है, जिसके सिर से पिता का साया उठ गया। डॉ. गुप्ता मेडिकल इवैक्यूएशन मिशनों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनकी असामयिक मौत से चिकित्सा जगत में गहरा शोक है।

विमान में 41 वर्षीय संजय कुमार भी सवार थे, जो 65% तक झुलस गए थे। लातेहार के चंदवा निवासी संजय को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया था। परिजनों ने आर्थिक तंगी के बावजूद एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की थी।